जयराम रमेश ने चुनाव अभियान में जुटने के लिए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया (लीड-1)
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने आईएएनएस को बताया, "जी हां, मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।"
इस्तीफे का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "चुनाव प्रचार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए।"
जयराम रमेश ने कहा, "मैंने चुनाव में अपनी पार्टी को पूर्ण रूप से मदद देने के लिए पूरे मन से इस्तीफा दिया है। वर्ष 2004 में भी मैंने चुनाव में पार्टी के लिए काम किया था।"
ज्ञात हो कि जयराम रमेश कांग्रेस के महत्वपूर्ण चुनावी रणनीतिकारों में से एक हैं। वह उस समय पार्टी के थिंकटैंक के एक सदस्य थे, जब कांग्रेस वर्ष 2004 में चुनाव जीती थी।
यह पूछे जाने पर कि कहीं आपसे इस्तीफा देने के लिए तो नहीं कहा गया, जयराम रमेश ने कहा, "यह बकवास है। मैं वापस उसी भूमिका में जा रहा हूं, जो मैंने वर्ष 2004 के चुनाव में निभाई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications