हसीना ने बांग्लादेश राइफल्स के विद्रोहियों से वार्ता की पेशकश की (लीड-3)
लड़ाई की आवाज सुनने के बाद सड़कों पर जमा लोगों ने बताया कि बीडीआर मुख्यालय में घुसने की कोशिश कर रही सेना को परिसर के सभी दरवाजों पर विद्रोही अर्धसैनिक बलों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।
भारी संख्या में सेना ने बीडीआर मुख्यालय को घेर लिया है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार अनिश्चित संख्या में मौतों हुई हैं। एक निर्दोष रिक्शेवाले की भी मौत का समाचार है।
विद्रोह का कारण अज्ञात है लेकिन कुछ सरकारी सूत्रों के अनुसार जल्दी-जल्दी तबादले और कम वेतन को लेकर अधिकारियों और बीडीआर कर्मचारियों के बीच बैठक के दौरान समस्या पैदा हुई।
बांग्लादेश के अधिकारियों ने विद्रोहियों से अपना हिंसक प्रदर्शन बंद करने और तत्काल बैरकों में लौटने का आग्रह किया है।
गृहमंत्री सहारा खातून को विद्रोहियों से वार्ता के लिए बीडीआर मुख्यालय रवाना किया गया है। भारत और म्यांमार सीमा की निगरानी की जिम्मेदार बीडीआर में 67,000 जवान हैं।
एक विद्रोही ने दावा किया कि सुबह 7.45 बजे से आरंभ हुए विद्रोह के बाद से हजारों राउंड गोलीबारी हो चुकी है और चार सैन्य अधिकारियों की मौत हो चुकी है।
कुछ अधिकारियों का मानना है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि सैनिकों को सभी ओर गोलियां चलाते देखा गया है। सेना के हेलीकाप्टर ने भी बीडीआर परिसर में गोलीबारी की।
बांग्लादेश टेलीविजन के अनुसार तोपों और भारी हथियारों उपयोग के कारण कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है।
हसीना के बीडीआर मुख्यालय का दौरा करने के एक दिन बाद यह विद्रोह हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*