कश्मीर में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच टकराव में दो दर्जन घायल
श्रीनगर के बटमालू और रामबाग इलाकों में युवाओं के समूह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस पर पथराव किया। उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले में भी सुरक्षा बलों व प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की खबर है।
इन इलाकों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।
सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों द्वारा पिछले सप्ताह सोपोर शहर के बाहरी इलाके के बमई गांव में दो युवकों की कथित हत्या के बाद अलगाववादी नेताओं ने बुधवार को बंद और सोपोर के लिए एक मार्च का आह्वान किया था।
अलगाववादियों के प्रस्तावित बंद और मार्च को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगाई गई कफ्र्य जैसी बंदिशों के कारण श्रीनगर शहर में बाजार, बैंक, सरकारी कार्यालय और यातायात पूरी तरह बंद रहे।
वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications