मुंबई हमले के बाद हुई सैन्य खरीदारियां उचित: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, "मुंबई हमले के बाद हमने तटरक्षक बल और नौसेना को मजबूत बनाया है।"
उन्होंने कहा, "हमारी समुद्री सीमा 7,500 किलोमीटर की है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे तटरक्षक बल को विमानों और नौकाओं समेत कई साजो-सामान की जरूरत पड़ती है। हम सभी तरह से मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इनको जरूरी चीजें मुहैया कराने के लिए हम तीन से चार साल प्रतीक्षा नहीं कर सकते।"
एंटनी का बयान संसदीय समिति की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उसने कहा था कि नौसेना और तटरक्षक बल के बीच समन्वय की कमी की वजह से भी मुंबई हमला हुआ।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications