देश में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति बेहतर : चिदंबरम
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में देश में सुरक्षा की स्थिति मुंबई हमलों के वक्त की स्थिति से कहीं बेहतर है।
राज्य सभा में प्रश्न काल के दौरान चिदंबरम ने कहा, "मैं कह सकता हूं कि जिस वक्त मैंने गृह मंत्रालय संभाला, उसकी तुलना में आज देश की सुरक्षा स्थिति कहीं बेहतर है।"
मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद से उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए चिदंबरम ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि दूसरे हमले के वक्त प्रतिक्रिया पूरी तरह बदली हुई और निवारणीय होगी।"
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में 31 मार्च तक राज्यों और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के बीच वास्तविक संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।
चिदंबरम ने स्वीकार किया, "भारत खतरों का सामना कर रहा है। हमें उच्च स्तरीय तैयारी के साथ प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया देनी होगी। हमें ज्यादा जिम्मेदार बनना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications