अपना सब कुछ चुनाव में झोंक दीजिए : सोनिया

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सांसदों से कड़ी मेहनत करने और लोकसभा के आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

अपना सर्वस्व पार्टी प्रत्याशियों पर लगाने का आग्रह करते हुए सोनिया ने कांग्रेस संसदीय दल से कहा कि हम अक्सर खुद अपने सबसे बड़े शत्रु होते हैं। उन्होंने कहा कि 2009 के चुनावों को अनुशासन और एकजुटता की नई शुरूआत का अग्रदूत बनने दें। यदि पार्टी सत्ता में वापस लौटी तो हम सभी कामयाब होंगे।

अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संसदीय दल की अंतिम बैठक में सोनिया ने आने वाली चुनौती का सामना साहस, आत्मविश्वास और जीत के दृढ़निश्चय के साथ करने को कहा।

उन्होंने कहा कि पराजयवादी मानसिकता कोई मदद नहीं कर सकती। इस संदर्भ में सोनिया ने वर्ष 2004 के आम चुनाव का भी उदाहरण दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+