गीजा के पिरामिड में मिली हजारों साल पुरानी प्रतिमा
काहिरा, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र के गीजा पिरामिड में नियमित सफाई के दौरान पुरातत्वविदों को 4000 साल पुरानी एक प्रतिमा मिली है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 149 सेंटीमीटर की यह प्रतिमा मंगलवार को 2551-2523 ईसापूर्व के सम्राट मेन-काओ-रे के पिरामिड के उत्तरी हिस्से में रेत की सतह के महज 40 सेंटीमीटर नीचे दबी मिली।
इजिप्टशन हायर कौंसिल फॉर एंटीक्स के महासचिव जाही हवास ने बताया कि यह प्रतिमा कुर्सी पर बैठे एक अज्ञात व्यक्ति की है जिसने मझौली लंबाई की विग पहन रखी है। उसका दाहिना हाथ घुटने पर है और उसकी मुट्ठी में कुछ अनजान सी वस्तु है।
हवास ने बताया कि यह पता लगाना कठिन है कि इस प्रतिमा का संबंध किस राजवंश से है क्योंकि इस पर कुछ खुदा हुआ नहीं है। हालांकि जिस शैली में इसे बनाया गया है इसका संबंध चौथे राजवंश 2649-2513 ईसापूर्व से हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications