पाक, अफगानिस्तान में आतंकवाद को हराने के लिए ओबामा की नई रणनीति

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान, अफगानिस्तान की पनाहगाहों से आतंकवादियों को अमेरिकी जनता के खिलाफ साजिश रचने की अनुमति नहीं देने के वादे के साथ राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अल कायदा को परास्त करने और कट्टरपंथियों से संघर्ष के लिए उनका प्रशासन नई रणनीति बनाएगा।

मंगलवार रात को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में ओबामा ने इराक और अफगानिस्तान में युद्ध के खर्च पर कहा कि उनके बजट में पहली बार इराक और अफगानिस्तान युद्ध का पूरा खर्च शामिल किया गया है।

ओबामा ने कहा कि कट्टरपंथियों से संघर्ष और अल कायदा को हराने के लिए वे अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ एक नई और व्यापक रणनीति तैयार करेंगे, क्योंकि हम आतंकवादियों को अमेरिकी लोगों के खिलाफ साजिश रचने की अनुमति नहीं दे सकते।

ओबामा ने गुआंटोनामो जेल को बंद करने का कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका को उन मूल्यों को बढ़ाने के लिए सतर्क रहना चाहिए जिनकी रक्षा सैनिक कर रहे हैं, क्योंकि दुनिया में अमेरिकी सेना जितनी शक्तिशाली कोई अन्य सेना नहीं है।

ओबामा ने स्पष्ट किया, "हमें अपने शब्दों और कर्मो से दुनिया को दिखाना है कि सम्मिलन का नया युग आरंभ हो गया है। हम जानते हैं कि इस सदी के खतरों से अमेरिका अकेले नहीं निपट सकता, लेकिन दुनिया भी अमेरिका के बिना इन खतरों का सामना नहीं कर सकती।"

ओबामा ने कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियां आतंकवाद, परमाणु प्रसार, साइबर खतरे और गरीबी को खत्म करने के लिए वे पुराने गठबंधनों को मजबूत बनाने व नए गठबंधन बनाने के लिए अपनी राष्ट्रीय शक्ति के हर तत्व का उपयोग करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+