मध्य प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में 3 राष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में की गई उल्लेखनीय प्रगति के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्थापित तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

इन तीनों पुरस्कारों के तहत राज्य को वर्ष 2007- 08 के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का सर्वश्रेष्ठ नवाचारी प्रयोग, श्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन परियोजना तथा श्रेष्ठ मानव प्रबंधित पर्यटन हितैशी स्मारक का सम्मान मिला है। दिल्ली में मंगलवार को आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी ने मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी को ये पुरस्कार प्रदान किए। वर्ष 2006- 07 में मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में चार पुरस्कार हासिल हुए थे।

मध्य प्रदेश ने सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए पर्यटकों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। ऑनलाइन पेमेंट गेटवे प्रणाली के माध्यम से कोई भी पर्यटक प्रदेश के पर्यटन विभाग के होटलों और बसों के लिए आरक्षण करा सकता है। इतना ही नहीं मोबाइल ऑडियो गाइड सुविधा भी राज्य में उपलब्ध है। इसके जरिए पर्यटक मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में मोबाइल पर भी जानकारी हासिल कर सकता है।

श्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन परियोजना का सम्मान हासिल करने वाला प्राणपुर चंदेरी से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस योजना ने चंदेरी के आसपास के पर्यटन स्थलों का विकास कर तीन हजार से अधिक बुनकरों को जीविकोपार्जन का अवसर उपलब्ध कराया है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ रखरखाव का अवार्ड मांडू के स्मारकों को मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+