बांग्लादेश में सेना और बीडीआर में झड़प (लीड-2)
बीडीआर मुख्यालय से धूंआ उठते और एक हेलीकाप्टर को परिसर पर चक्कर काटते देखा गया। गोली लगने से घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करा गया है।
बीडीआर मुख्यालय के निकट रहने वाले लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने गोलियां चलने और मोर्टार दागे जाने की आवाजे सुनीं। हालात पर काबू पाने के लिए सेना को तलब किया गया।
बीडीआर कर्मियों और उनके अधिकारियों के बीच समस्या स्थानीय समय के अनुसार सुबह नौ बजे शुरू हुई। उनके अधिकारियों का ताल्लुक सेना से है।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक, बीडीआर मुख्यालय के सामने कई नागरिक घायल हो गए हैं क्योंकि तापों और राइफलों से भी गोलीबारी होने की खबर है।
बीडीआर की स्थापना 1795 में अंग्रेजों ने की थी और 1971 में आजादी मिलने के बाद उसे सरहद की निगेहबानी का काम सौंप दिया गया।
जनवरी में कार्यभार संभालने वाली प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को बीडीआर मुख्यालय का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications