जिंदल ने ओबामा की आलोचना की, कहा फिर उभरेगा अमेरिका

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। लुइसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गवर्नर बॉबी जिंदल ने देश को आर्थिक संकट से उबारने की नए डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति की क्षमता पर संदेह जताया है। जिंदल के वर्ष 2012 के चुनावों में राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुनौती देने की संभावना है।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ओबामा के पहले कांग्रेस संबोधन का जवाब देते हुए मंगलवार रात को जिंदल ने राष्ट्रपति के भारी राहत पैकेज की आलोचना की, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था संकट से उबर जाएगी।

जिंदल ने कहा कि राष्ट्र की समस्याओं को हल करने में वाशिंगटन को आगे आना चाहिए। परंतु इसका अर्थ करों को बढ़ाकर वाशिंगटन के नेताओं के हाथों में और धन और ताकत देना नहीं है। इसका रास्ता अमेरिकी जनता को ताकत देना है क्योंकि हमारा विश्वास है कि अमेरिकी जनता कुछ भी कर सकती है।

जिंदल ने सोमवार को व्हाइट हाउस के साथ गवर्नरों की बैठक में 787 अरब डॉलर के राहत पैकेज की आलोचना करते हुए इसे बर्बादी कहा था।

वर्ष 2012 के चुनाव में संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार बॉबी जिंदल ने अपने राज्य में 100 अरब डॉलर के राहत पैकेज को अस्वीकार करते हुए कहा कि राज्य को अपने बेरोजगारी कानूनों में बदलाव करने की आवश्यकता है। कई अन्य गवर्नरों ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+