'लिट्टे के निशाने पर दक्षिण भारत'

Prabhakaran
नई दिल्ली, 24 फरवरी: लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के निशाने पर सिर्फ श्रीलंका ही नहीं बल्कि भारत भी है। लिट्टे के विद्रोही भारत पर भी हमला कर सकते हैं।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने इस बात से भारत को आगाह किया है। मंगलवार को सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सारथ फोंसेका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि श्रीलंकाई सेना से बुरी तरह पिट चुके लिट्टे लड़ाके दक्षिण भारत के प्रमुख इलाकों पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में लिट्टे भारत के आम नागरिकों या आर्थिक मजबूती वाले ठिकानों को अपना निशाना बना सकते हैं।

सेना प्रमुख ने कहा कि लिट्टे द्वारा प्रस्‍तावित संघर्ष विराम को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकरा दिया है। ऐसे में लिट ्टे का गुस्‍सा भारत पर फूट सकता है। भारत पर हमले के आसार बढ़ गए हैं। खासतौर पर लिट्टे के हवाई दस्ते से दक्षिण भारत को खतरा है।

सेना प्रमुख का कहना है कि लिट्टे के प्रति पहले भारत सरकार और तमिलनाडु सरकारों का रुख नरम रहता था, लेकिन अब वो जंग में फंसे तमिल नागरिकों की बात कर रहे हैं। यह बात लिट्टे को नागवार गुजर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+