अमेरिका को आतंकी हमलों की चेतावनी

एफबीआई का कहना है कि आतंकी व्यापक एजेंडे, कम पैसों और साधारण हथियारों से यहां भी मुंबई जैसे हमलों को अंजाम दे सकते हैं।
एफबीआई के निदेशक रॉबर्ट एस मुल्लेर ने कहा है कि खुफिया एजेंसी अब अल-कायदा और छोटे गुटों के अलावा, वीजा छूट कार्यक्रमों के माध्यम से देश में दाखिल होने की कोशिश कर रहे कट्टरपंथियों और घरेलू स्तर पर पनपे आतंकवादियों पर भी ध्यान दे रही है।
मुल्लेर के मुताबिक अपराध और आतंकवाद का जाल बहुत फैल चुका है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती कबायली क्षेत्र हमेशा से ही अमेरिका के लिए बड़ा खतरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों से यह स्पष्ट हो गया है कि साधारण हथियार भी क्षमता और मंशा के मिल जाने से घातक हो जाते हैं। ऐसे हमलों में माल से ज्यदा जान को क्षति पहुंचती है।


Click it and Unblock the Notifications