60 प्रस्तावों को मंत्रीमंडल की मंजूरी

साठ प्रस्तावों के पास होने के बाद गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि डोकोमोको को अनुमति देने से देश में 129.24 अरब रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होगा।
मंत्रिमंडल ने सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया मिटेड (एनएसीआईएल) को सिंगापुर एयर टर्मिनल सर्विसेस (एसएटीएस) के साथ जमीनी व कार्गो गतिविधियों के लिए एक संयुक्त उपक्रम स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की। इन प्रस्तावों में रायबरेली में 1,685 करोड़ रुपये लागत वाली रेल कोच फैक्ट्री भी शामिल है।
चिदंबरम के मुताबिक जापान की डोकोमोको को टाटा टेलीसर्विसेस में 38.4241 करोड़ शेयर खरीदने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा एनएसीएल और सिंगापुर की कंपनी बराबर-बराबर की साझेदारी के तहत संयुक्त उपक्रम स्थापित करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications