रेलवे की राजस्व आय 8 प्रतिशत बढ़ी

Indian Railways
नई दिल्ली, 24 फरवरी: महज एक महीने में भारतीय रेलवे की राजस्‍व आय में आठ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 1 से 10 फरवरी के बीच रेलवे ने 2330.01 करोड़ रुपये की राजस्व आय अर्जित की।

यदि पिछले साल के आंकड़ों से इसकी तुलना की जाए तो समान अवधि के दौरान रेलवे ने 2157.41 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल 8 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज हुई है।

रेलवे राजस्‍व विभाग से प्राप्‍त रिपोर्ट के मुताबिक समीक्षा अवधि के दौरान रेलवे ने माल ढुलाई से 1607.43 करोड़ रुपये की कमाई की। पिछले साल इस दौरान 1465.47 रुपये की आय हुई थी। माल ढुलाई में 9.60 प्रतिशत वृद्घि हुई है।

वहीं यात्री परिवहन से रेलवे को 643.79 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्‍त हुआ, जोकि पिछले साल के मुकाबले 3.14 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष यह 624.18 करोड़ रुपये थी।

इस अवधि में करीब 20 करोड़ 49 लाख 90 हजार यात्रियों ने आरक्षण कराया जबकि पिछले साल यह संख्या 18 करोड़ 4 लाख 10 हजार थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+