उत्तर कोरिया की उपग्रह प्रक्षेपण योजना की घोषणा

सियोल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को स्वदेशी रॉकेट से एक उपग्रह प्रक्षेपण की तैयारी की घोषणा की, इससे कुछ हफ्ते पहले ही खुफिया रिपोर्टों में कहा गया था कि वह इसके बजाय एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोरिया अंतरिक्ष तकनीकी समिति की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी में प्रकाशित बयान में प्रक्षेपण की कोई तिथि नहीं बताई गई है।

बयान में कहा गया है कि यदि उपग्रह का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तो देश को आर्थिक ताकत बनाने की दिशा में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एक बड़ा कदम होगी।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों ने हफ्तों पहले कहा था कि कोरिया तेइपोदोंग-2 मिसाइलों के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी सेना का कहना है कि तेइपोदोंग-2 की मारक क्षमता अमेरिकी प्रांत अलास्का तक है और यह परमाणु मुखास्त्र वहन करने की क्षमता से युक्त है।

उत्तर कोरिया की सरकार ने पिछले सप्ताह इससे इंकार करते हुए कहा था कि प्रक्षेपण अंतरिक्ष विकास के लिए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+