महात्मा गांधी की वस्तुओं की नीलामी रोकने में मनमोहन से मदद का आग्रह
टोरंटो, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय मूल के प्रमुख नेता और उज्जल दोसांझ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आग्रह किया है कि वह न्यूयार्क में अगले महीने होने वाली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वस्तुओं की नीलामी रुकवाने के लिए हस्तक्षेप करें।
वर्ष 2002 में कनाडा के किसी प्रांत के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने वाले दोसांझ ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, "मैं डाक्टर सिंह को एक पत्र लिख रहा हूं ताकि उन्हें इन वस्तुओं का अधिग्रहण का महत्व समझा सकूं।"
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की कुछ वस्तुओं जैसे सैंडल, एक जोड़ी चश्मे, एक जेब घड़ी तथा एक प्याले और तश्तरी की अगले महीने न्यूयार्क में नीलामी की जानी है।
भारत से इस प्रस्तावित नीलामी को किसी भी कीमत पर रुकवाने की मांग करते हुए दोसांझ ने कहा, "यही उचित होगा कि भारत सरकार इन वस्तुओं का अधिग्रहण कर उन्हें भारत ले जाए। उन्हें किसी संग्रहालय में रखा जाना चाहिए ताकि लोग उन्हें देख सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications