संकटग्रस्त बैंकों की प्रमुख हिस्सेदार बन सकती है अमेरिकी सरकार

वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने देश के प्रमुख बैंकों को चेतावनी दी है कि अगर नियामक यह तय करते हैं कि बैंक मौजूदा संकट का खुद सामना करने में सक्षम नहीं हैं तो सरकार मताधिकार के साथ इनकी प्रमुख शेयर धारक बन सकती है।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व और फेडरल बैंक की नियामक एजेंसियों ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा, "प्रमुख बैंकों की पूंजीगत आवश्यकताओं का मूल्यांकन किया जाएगा और अगर उस मूल्यांकन में लगा कि और पूंजी की आवश्यकता है तो बैंकों को शेयरों का अधिग्रहण करने की आवश्यकता पड़ सकती है।"

यह वक्तव्य ऐसे समय में आया है जब संघीय नियामकों ने उन रिपोर्टों की पुष्टि कर दी थी जिनमें कहा गया था कि वह सिटीग्रुप के साथ शेयरों की अदला बदली की बातचीत कर रहे हैं।

समाचार पत्रों 'न्यूयार्क टाइम्स' और 'वाल स्ट्रीट जर्नल' ने रिपोर्ट दी थी कि सिटीग्रुप संघीय नियामकों के साथ बातचीत कर रहा है जिसके तहत बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 40 फीसदी तक हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+