जीमेल चालू हुआ (लीड-1)

गूगल की ओर से उसके ब्लाग पर सूचित किया गया, "कई सारे उपभोक्ताओं को सोमवार को जीमेल को लेकर दिक्कतें हुई हैं। लेकिन ज्यादातर लोग अपने जीमेल एकाउंट तक अब दोबारा आसानी से पहुंच रहे हैं। हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द ही जीमेल सेवा पूर्ववत सुचारु हो जाएगी। हम इसे अच्छी तरह जानते हैं कि जीमेल हमारे उपभोक्ताओं के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसलिए हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। उपभोक्ताओं को जो असुविधा हुई, हम उसके लिए क्षमा मांगते हैं।"

ज्ञात हो कि गूगल की लोकप्रिय ई-मेल सेवा जीमेल मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे अचानक बंद हो गई। इसके कारण दुनियाभर में, खासतौर से यूरोप व भारत में जीमेल के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दुनियाभर में जीमेल सेवा के 11 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं।

जीमेल के खाते में समस्याओं के बारे में चर्चा के लिए दुनियाभर से प्रति सेकंड लगभग 100 पोस्ट दर्ज हो रहे थे।

ऐसे ही एक पोस्ट में लिखा गया है, "जीमेल में एचटीटीपी:502 एरर सामने आ रहे हैं। ऐसा अनुभव किसी और ने भी किया या आज सिर्फ मेरे साथ ही ऐसा हुआ है।"

एक अन्य पोस्ट में लिखा गया था, "यह समस्या कुछ इस तरह की है, जैसे जीमेल, 'जीफेल' बन गया हो।"

इडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+