36 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार को 35.86 अंक की गिरावट के साथ 8,807.35 पर खुला। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 163.27 अंकों की गिरावट के साथ 8,679.94 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' ने मंगलवार को 0.80 अंक गिरकर 2,737.25 पर कारोबार की शुरुआत की। सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 44.75 अंक गिरकर 2,692.50 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में शुरुआती कारोबार नकारात्मक रहा और यहां 760 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई जबकि महज 232 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई।
इससे पहले सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाऊजोंस और स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक अपने 12 वर्षो के निचले स्तर पर जा पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications