प्रकाश झा ने यूनिट के साथ चलाई कुदाली

भोपाल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पहचान बड़ी झील को जीवनदान देने के लिए चल रही मुहिम में फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और अपनी यूनिट के साथ जमकर कुदाली चलाई और खूब पसीना बहाया। प्रकाश झा की यूनिट और तमाम समाजसेवी संगठनों ने मंगलवार को 103 ट्रक मिट्टी निकाली।

बड़ी झील को जीवनदान देने के साथ नया रूप देने के लिए प्रदेश सरकार से लेकर आम आदमी तक मिट्टी खोदने में जुटा है। फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग के लिए पिछले एक माह से अधिक समय से भोपाल में डेरा जमाए फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा और फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने अन्य साथियों के साथ बड़ी झील के जीवन वाटिका इलाके में श्रमदान किया।

इस मौके पर प्रकाश झा ने कहा कि भोपाल एक खूबसूरत शहर है और उस खूबसूरती में बड़ी झील का प्रमुख स्थान है। वे जब फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए थे तभी उन्होंने अपनी यूनिट के साथ श्रमदान का फैसला किया था जिसे उन्होंने आज पूरा किया है। प्रकाश झा लगभग तीन घंटे तक मिट्टी खोदने के लिए कुदाली चलाते रहे तो मिट्टी उठाने में अर्जुन रामपाल और यूनिट के अन्य साथियों ने उनका साथ दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+