राजस्थान में 35 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला
राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सलाउद्दीन अहमद को प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी, अतुल कुमार गर्ग को अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान वित्त निगम जयपुर, उमराव सालोदिया को प्रमुख शासन सचिव, कला एवं संस्कृति एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आमेर विकास प्राधिकरण, आशीष बहुगुणा को प्रमुख शासन सचिव, परिवहन विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान पथ परिवहन निगम, ओम प्रकाश मीणा को प्रमुख शासन सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ए.मुखोपाध्याय को प्रमुख शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं दामोदर शर्मा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम जयपुर के पद पर लगाया गया है।
इसी प्रकार सियाराम मीणा को शासन सचिव, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा, वीनू गुप्ता को शासन सचिव लघु उद्योग, राजेन्द्र भाणावत को शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग एवं निदेशक रोजगार गारंटी योजना, कुलदीप शर्मा को सम्भागीय आयुक्त भरतपुर, सूरजमल मीणा को शासन सचिव, राजस्व विभाग, डॉ. आर.वेंकेटश्वरन को आयुक्त एवं शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, भास्कर आत्माराम सावंत को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर तथा मंजू राजपाल को अतिरिक्त आयुक्त (मूल्य वर्धित कर एवं आई.टी.) वाणिज्य कर विभाग के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications