बिहार में कदाचार मुक्त परीक्षा के विरोध में छात्रों ने मचाया उत्पात
पुलिस के अनुसार दरभंगा पोलिटेक्निक कॉलेज के प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाया गया था। समय से परीक्षार्थियों ने परीक्षा केन्द्र में प्रवेश भी किया परंतु जैसे ही वीक्षक ने कदाचार मुक्त परीक्षा लेने की बात कही तो छात्र आक्रोषित हो गये।
पुलिस ने बताया कि आक्रोषित छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के फर्नीचर तथा कॉलेज के कई बेंच-डेस्क को तोड़ दिया। छात्र कॉलेज के बाहर खड़े तीन वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया।
दरभंगा जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज दराद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी मब्बी पुलिस चौकी (ओपी) में दर्ज करा दी गई है तथा नौ छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications