बस्ती में आदमखोर बाघ के खौफ के साये में जी रहे हैं ग्रामीण

लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भटकर आए एक नरभक्षी बाघ की वनकर्मी पिछले तीन से खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक बाघ का कोई अता पता नहीं चल पाया है।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) जे.के.सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि वन विभाग का एक दल बाघ को खोजने के लिए कॉम्बिंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक बाघ का पता नहीं चल पाया है।

सिंह ने बताया कि बाघ को मनोरमा-रामरेखा नदी के किनारे बसे जगदीशपुर गांव के आसपास खोजने के अलावा सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों में भी खोजा जा रहा है। आदमखोर बाघ के भय से गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हरैया थाना के जगदीशपुर निवासी बजरंगी सिंह को गत 21 फरवरी को इसी बाघ ने हमलाकर घायल कर दिया था। उसके बाद जगदीशपुर और खम्हिरया सुजात गांव के मध्य गóो के खेतों में छिप गया। तीन दिन से न तो बाघ देखा गया और न ही कहीं पर ही उसके पैरों के निशान मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+