मप्र में 3,879 विस्थापित युवाओं को मिला रोजगार

विस्थापित परिवारों के अकुशल युवाओं को प्रशिक्षण और उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इन मेलों में औद्योगिक संस्थानों को आमंत्रित किया जाता है जो विस्थापित परिवारों के युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कार्यक्षमता और कौशल का परीक्षण कर उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए चयनित करते हैं।

इससे इन युवाओं के लिए बेहतर रोजगार की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अभी तक उन्हें केवल शारीरिक श्रम आधारित रोजगार ही मिल पाते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण द्वारा अब तक मान तथा जोबट परियोजना के विस्थापितों के लिए धार व अलीराजपुर तथा इंदिरा सागर परियोजना के विस्थापितों के लिए हरसूद व खिरकी में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। इन मेलों में कुल 3879 युवाओं का प्रशिक्षण सह रोजगार के लिए किया जा चुका है।

धार के रोजगार मेले में 163, अलीराजपुर में 930, छनेरा में 1158 और खिरकिया में 1628 बेरोजगारों का चयन किया गया है।

नर्मदा घाटी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रदीप भार्गव ने बताया है कि नर्मदा घाटी की विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को परंपरागत मजदूरी के दायरे से बाहर निकालकर सेवा और उद्योग के क्षेत्र में रोजगार दिलाया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+