आईसीआईसीआई ने बिना बोर्ड से चर्चा किए बेची हिस्सेदारी : सुभिक्षा
सुभिक्षा के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक आर.सुब्रमण्यम ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "वित्तीय निवेशकों (आईसीआईसीआई वेंचर) की मजबूरियों को हम समझते हैं। हमें स्पष्ट बताया गया था कि धन को लेकर हमारे पास कोई विकल्प नहीं है और आने वाले समय में हमारे लिए कोष की व्यवस्था की जाएगी।
आईसीआईसीआई वेंचर ने नकदी की समस्या से जूझ रही सुभिक्षा में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा पिछले मार्च को विप्रो के अजीज प्रेमजी की जैश इन्वेसटमेंट को 2.3 अरब रुपये में बेच दी।
सुभिक्षा पर इस समय 7.5 अरब रुपये का ऋण भार है और उसे अपना करोबार जारी रखने के लिए तीन अरब रुपये की नकदी की आवश्यकता है।
इस महीने आईसीआईसीआई वेंचर की मुख्य कार्यकारी रेणुका रामनाथ और संयुक्त निदेशक राजीव बक्शी ने सुभिक्षा के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।
आईसीआईसीआई वेंचर ने सोमवार को कहा था कि सुभिक्षा में पूरी तरह संचालन विफलता है और कुछ दिनों पहले चेन्नई में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में सुभिक्षा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications