पूर्व नौकरशाह व मंत्री लड़ेंगे कश्मीर में विधानपरिषद का चुनाव
विधानपरिषद की कुल 11 सीटें खाली हैं। कांग्रेस ने बी.आर. कुंडल तथा नेशनल कांफ्रेंस ने विजय बकाया जैसे पूर्व नौकरशाहों को अपना प्रत्याशी बनाया है।
कुंडल और बकाया पीपुल डेमाकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस गठबंधन वाली पिछली सरकार में मुख्य सचिव रहे हैं।
पार्टियों ने ऐसे नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है, जो नवंबर-दिसंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए थे।
कांग्रेस के उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री खेमलता वाखलू का नाम भी शामिल है। वह श्रीनगर के सोनवार विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला के सामने चुनाव हार गई थीं।
नेशनल कांफ्रेंस ने भी अजात शत्रु सिंह, और खालिद नजीब सुहरावर्दी जैसे दो पूर्व मंत्रियों को अपना उम्मीदवार बनाया है। सिंह व सुहरावर्दी को भी वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा था।
पीडीपी ने भी पिछले विधानसभा चुनाव में पराजित उम्मीदवार असगरअली को मैदान में उतारा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शमशेर सिंह ने विधानपरिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications