पाकिस्तान में अमेरिकी सेना की भूमिका गुप्त नहीं है : पेंटागॉन
पेंटागॉन के प्रवक्ता ब्रायन विटमैन ने सोमवार को न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, "पाकिस्तानी सेना की सीमांत कोर को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम गुप्त नहीं है।"
प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया, "हमने उस कार्यक्रम के बारे में आधिकारिक माध्यमों से कई महीनों तक बातचीत की है।"
विटमैन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले रविवार को न्यूयार्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें कहा गया था कि 70 सलाहकारों का एक दल गुप्त रूप से पाकिस्तानी सेना को पश्चिमी जनजातीय इलाकों में तालिबान और अलकायदा के आतंवादियों के खिलाफ प्रशिक्षण और खुफिया मामले में मदद कर रहा है।
जीओ टीवी ने प्रवक्ता के हवाले से कहा है, "यह कार्यक्रम सीमांत कोर को आतंकवाद के मुकाबले की तकनीक के लिए अपना खुद का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने में मदद देने के लिए डिजाइन किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications