मान ने की पंजाब को 'मध्यवर्ती राज्य' का दर्जा देने की मांग
अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख मान ने मीडिया के साथ यहां बातचीत में कहा, "हम भारत व पाकिस्तान के बीच शांति चाहते हैं लेकिन वर्तमान स्थिति दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना तैयार कर रही है। हमारे राष्ट्रीय नेता भी हर रोज उत्तेजक बयान दे रहे हैं।"
मान ने कहा, "यदि युद्ध होता है तो इसमें पंजाब को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि भौगोलिक रूप से यह दोनों देशों के बीच में पड़ता है। इसलिए हम पंजाब के लिए एक मध्यवर्ती राज्य का दर्जा चाहते हैं ताकि यह भारत व पाकिस्तान के बीच ढाल का काम कर सके।"
मान ने कहा कि भारत व पाकिस्तान, दोनों के पास परमाणु बम हैं और युद्ध की स्थिति में वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसी स्थिति में पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।
मान ने आगे कहा, "पंजाब में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और कृषि अवसंरचना की स्थिति खराब है। हम उसमें उसी सूरत में सुधार ला सकते हैं जब हमारे पास अपनी सरकार होगी, जिसमें कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं होगा। लिहाजा आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यवर्ती राज्य का दर्जा हमारे एजेंडे में सर्वोपरि होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications