चांद के फैक्स संदेश को फिजा ने षडयंत्र करार दिया

चांद ने सोमवार शाम को लंदन से एक फैक्स भेजकर दावा किया था कि फिजा अभी भी उसकी पत्नी है और वह इलाज के लिए विदेश गए हुए हैं।

फिजा ने यहां पत्रकारों से कहा कि मैं उनकी पत्नी हूं। मुझे उनकी बीमारी के बारे में सबसे पहले मालूम होना चाहिए। वह क्यों मुझे बिना बताए यहां से चले गए? वह क्यों मेरे संपर्क में नहीं हैं? यह मेरे खिलाफ एक षडयंत्र है।

उन्होंने पिछले हफ्ते दी गई शिकायत के बावजूद चांद के खिलाफ बलात्कार और धोखाधड़ी का मामला नहीं दर्ज करने पर पुलिस पर चांद का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी चांद का पक्ष लेने का आरोप लगाया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने चांद मुहम्मद और फिजा का बयान लेने के लिए दोनों को शुक्रवार को बुलाया था। फिजा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं मगर चांद वहां नहीं गया।

चांद ने अपने फैक्स में कहा, "मुझे मीडिया से अपने ऊपर लगे आरोपों का पता लगा। फिजा अभी भी मेरी पत्नी है। मैंने उसे नहीं छोड़ा है। मैं अभी भी मुसलमान हूं।"

उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया कि वह केवल दूसरा विवाह करने के लिए मुसलमान बने।

पुलिस ने कहा कि यदि चांद मुहम्मद जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भेजे एक फैक्स में चांद ने पुलिस से कहा था कि वे अप्रैल में लंदन से लौटेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+