मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)

बीएसई में सूचीबद्ध अधिकांश सेक्टरों में कारोबार नकारात्मक रहा। धातु, बैंकिंग, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, पूंजीगत वस्तुओं आदि सेक्टरों में गिरावट जबकि टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुओं, आटो तथा तेल एवं गैस क्षेत्र के सेक्टरों में मामूली तेजी देखी गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार को 35.86 अंक की गिरावट के साथ 8,807.35 पर खुला। कारोबार के अंत में यह 21.15 अंक यानी 0.24 फीसदी की नरमी के साथ 8,822.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 8,619.22 के निचले स्तर तक फिसल गया था लेकिन बाद में इसने वापसी की और 8,856.52 के ऊपरी स्तर तक भी गया।

मंगलवार को बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 49.27 अंक यानी 1.76 फीसदी गिरकर 2,742.45 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में 44.48 अंक यानी 1.41 फीसदी की गिरावट आई और यह 3,116.11 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' ने मंगलवार को 0.80 अंक गिरकर 2,737.25 पर कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी कारोबार के अंत में 2.55 अंक की कमजोरी के साथ 2,733.90 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 2,677.55 के निचले और 2,746.20 के ऊपरी स्तर पर कारोबार किया।

कारोबार के दौरान ओएनजीसी, एनटीपीसी, डीएलएफ, ग्रेसिम, रैनबेक्सी लेबोरेटरीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज आदि कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी आदि कंपनियों के शेयर नीचे आए।

बीएसई में कारोबार नकारात्मक रहा और यहां 1613 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई जबकि महज 790 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+