दिल्ली हवाई अड्डे पर जल्द ही होगा नया प्रस्थान टर्मिनल
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के एक अधिकारी ने कहा कि नया टर्मिनल 1 डी पांच अरब रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा लेकिन यात्रियों के लिए इसे मार्च के मध्य में खोला जाएगा। डीआईएएल ही हवाई अड्डे का काम काज देख रही है।
इस समय एयर इंडिया (घरेलू) और किंगफिशर एयलाइंस टर्मिनल 1ए से उड़ान भर रही है, जबकि अन्य विमान 1 बी टर्मिनल से उड़ानें भरती हैं। जब नए टर्मिनल पर काम शुरू हो जाएगा, तब सभी विमानें 1 डी से उड़ान भरेंगी। यह सेवा कम से कम एक वर्ष तक चलेगी, जब तक प्रस्तावित एकीकृत टर्मिनल का काम पूरा नहीं हो जाता है।
वैसे नए प्रस्थान टर्मिनल को लेकर एयर इंडिया, जेट एयरवेज और किंगफिशर एयरलाइंस नए टर्मिनल को लेकर उत्साहित नहीं है, क्योंकि उन्हें एक वर्ष बाद फिर नए टर्मिनल से उड़ान भरना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications