पाक से धमकी भरा फोन आने के बाद सहारनपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई
जिले के पुलिस प्रमुख अमित चंद्रा ने आईएएनएस को बताया कि शहर के बेहट इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी राजकुमार को पाकिस्तान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कहा कि सहारनपुर में भी मुंबई की तर्ज पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जाएगा।
चंद्रा ने बताया कि पहले इस अज्ञात व्यक्ति ने गत 22 फरवरी को राज कुमार के मोबाइल फोन पर मिस कॉल दी थी। जब राजकुमार ने उस नंबर पर फोन किया तो उसने सहारनपुर में बहुत जल्द तबाही मचाने की धमकी दी।
चंद्रा ने कहा कि सुरक्षा कारणों से फोन नंबर के बारे में जानकारी नहीं दी जाएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि नंबर का जो कोड था वह पाकिस्तान का है।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि धमकी भरे फोन आने के बाद आतंकवाद निरोधी दस्ते(एटीएस) और खुफिया विभाग को सतर्क कर दिया गया है और एहितयातन जिले के बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications