अमेरिकी शहरों पर मुंबई जैसे आतंकी हमलों की चेतावनी

वाशिंगटन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने चेतावनी दी है कि 'व्यापक एजेंडे, कम पैसों और साधारण हथियारों से' मुंबई जैसे हमलों से उत्साहित होकर आतंकवादी अमेरिकी शहरों पर भी वैसा ही कहर बरपा सकते हैं।

विदेशी संबंधों से जुड़ी परिषद को सोमवार को संबोधित करते हुए एफबीआई के निदेशक रॉबर्ट एस. मुल्लेर ने कहा कि खुफिया एजेंसी अब अल-कायदा और छोटे गुटों के अलावा, वीजा छूट कार्यक्रमों के माध्यम से देश में दाखिल होने की कोशिश कर रहे कट्टरपंथियों और घरेलू स्तर पर पनपे आतंकवादियों पर भी ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि अपराध और आतंकवाद का जाल बहुत फैल चुका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती कबायली क्षेत्र हमेशा से ही अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं, लेकिन हम मगरीब से लेकर यमन के साहेल तक लगातार हलचल देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों को अंजाम देने वालों की ही तरह ये लोग भी ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों से यह स्पष्ट हो गया है कि साधारण हथियार भी क्षमता और मंशाा के मिल जाने से घातक हो जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+