उड़ीसा: ट्रेन-जीप टक्कर में 15 मौतें

संबलपुर से 60 किलोमीटर दूर स्थित धांगेर में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर यह टक्कर हुई। पूर्व तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जेपी मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिंद्र बोलेरो जीप बारगढ़ कस्बे के पास एक मानव रहित क्रासिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान बोलांगीर से आ रही बोलांगीर-भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस ने जीप को तेज टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार बोलेरो में सवार लोग शादी पार्टी से लौट रहे थे।
बारागढ़ के पुलिस उपाधीक्षक टीपी पात्रा ने बताया कि घटना के तत्काल बाद सैकड़ों स्थानीय नागरिक घटना स्थल पर जमा हो गए और उन्होंने ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications