रहमान ने जीता ऑस्कर पुरस्कार

AR Rahman
लॉस एंजेलिस/चेन्‍नई, 23 फरवरी: बॉलीवुड के संगीतकार एआर रहमान ने दो ऑस्‍कर खिताब जीते। फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलियनेयर के लिए बनाये गये रहमान के गीत 'जय हो...जय हो...' को सर्वश्रेष्‍ठ गीत का ऑस्‍कर अवार्ड मिला है। इसके अलावा रहमान को सर्वश्रेष्‍ठ ओरिजनल स्‍कोर (संगीत) के लिए ऑस्‍कर मिला।

टेलीविजन पर जैसे ही घोषणा हुई, 'एंड ऑस्‍कर गोस टू एआर रहमान, फॉर बेस्‍ट ओरिजनल स्‍कोर।' वैसे ही चेन्‍नई स्थित रहमान के घर पर जय रहमान, जय रहमान का उद्घोष होने लगा। रहमान के घर के बाहर भीड़ इकठ्ठा हो गई। चारों ओर खुशी का महौल था। रहमान के इस पुरस्‍कार पर सभी झूमने लगे।

ईश्वर महान हैं: रहमान

ऑस्कर जीतने के बाद अल्ला रक्खा रहमान ने दो ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद तमिल भाषा में कहा, 'ईश्वर महान हैं।'

रहमान ने कहा, 'मुझे इस समय एक हिंदी फिल्म का डॉयलॉग याद आ रहा है। जिसमें नायक कहता है कि मेरे पास मां है। मेरी मां यहां है, उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। यह मेरे लिए खुशी की बात है।'

उन्‍होंने कहा, 'मेरी पूरी जिंदगी प्यार और नफरत के बीच झूलती रही और मैंने प्यार को चुना, जिसकारण मैं यहां हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+