Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रभाकरण ने पत्नी, बेटे को विदेश भेजा !

V Prabhakaran
कोलंबो, 23 फरवरी: लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम (एलटीटीई) के प्रमुख वी प्रभाकरण अपनी पत्नी और छोटे बेटे को विदेश भेज दिया है।

श्रीलंकाई मीडिया से आ रही खबरों के मुताबिक प्रभाकरण ने अपनी पत्‍नी और बेटे को समुद्र के रास्ते से भेजा है। प्रभाकरण ने दोनों को कहां भेजा है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

श्रीलंका सरकार द्वारा नियंत्रित समाचार पत्र 'संडे आब्जर्वर' ने इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों के हवाले से लिखा गया है कि प्रभाकरन की पत्नी मादीवादानी और 10 साल के बेटे बालाचंद्रन को किसी गुप्त विदेशी अड्डे भेजा जा चुका है।

खुफिया विभाग के मुताबिक पत्नी और छोटे बेटे को सुरक्षित स्थान पर भेजने के बाद प्रभाकरण अपने बड़े बेटे चार्ल्स एंथोनी के साथ अभी भी पुथुकुडीयेरुप्पु में डटा हुआ है। बताया जाता है कि प्रभाकरन की एक बेटी भी है, जो आयरलैंड में पढ़ाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+