Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑस्‍कर में चमकी स्‍लमडॉग मिलियनेयर

Freida Pinto, Dev Patel
लॉस एंजेलिस, 23 फरवरी: मुंबई की झुग्‍गी-झोपडि़यों की पृष्‍ठभूमि पर बनी स्‍लमडॉग मिलियनेयर ने हॉलीवुड के सबसे बड़े अवार्ड 'ऑस्‍कर' में भी अपनी चमक बिखेर दी है।

भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह लॉस एंलेलिस के कोडक थियेटर में आयोजित समारोह में स्‍लम‍डॉग मिलियनेयर सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म के साथ कुल 8 खिताब जीते।

सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म
स्‍लमडॉग मिलियनेयर ने गोल्‍डन ग्‍लोब के बाद ऑस्‍कर पर भी कब्‍जा कर लिया। 81वें एकेडमी अवार्ड समारोह में स्‍लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का ऑस्‍कर पुरस्‍कार से नवाजा गया।

सर्वश्रेष्‍ठ रूपां‍तरित पटकथा
मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म इस फिल्‍म को सर्वश्रेष्ठ रुपांतरित पटकथा का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। फिल्म भारतीय राजनयिक विकास स्वरूप की पुस्तक क्यू एंड ए पर आधारित है।

सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी
स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी के लिए एंथनी डॉड मैंटल को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार मिला। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मैंटल ने कहा, 'मैं इस पुरस्कार के लिए हजारों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसके बिना यहां तक पहुंचना संभव नहीं था। मैं अपनी पत्नी, मां, पिताजी, भाई, बहन, डैनी बॉएल और उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने फिल्म के निर्माण में सहायता की।'

सर्वश्रेष्‍ठ ओरिजनल म्‍यूजिक
स्‍लमडॉग मिलियनेयर में संगीत देने वाले भारतीय संगीतकार एआर रहमान को सर्वश्रेष्‍ठ ओरिजनल स्‍कोर का पुरस्‍कार मिला।

सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशन
स्‍लमडॉग मिलियनेयर के सफल निर्देशन पर निर्देशक डैनी बॉयल को बेस्‍ट डायरेक्‍टर का ऑस्‍कर पुरस्‍कार मिला है।

सर्वश्रेष्‍ठ गीत
स्‍लमडॉग मिलियनेयर के गीत 'जय हो, जय हो....' को सर्वश्रेष्‍ठ गीत का पुरस्‍कार मिला है। इस गीत को एआर रहमान ने ही धुन में पिरोया है। इस गीत को गीतकार गुलजार ने लिखा है।

सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म संपादन
स्‍लमॉग मिलियनेयर के फिल्‍म संपादक (फिल्‍म एडीटर) क्रिस डिकेन को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म संपादन के लिए ऑस्‍कर से नवाजा गया।

सर्वश्रेष्‍ठ साउंड मिक्सिंग
साउंड मिक्सिंग के खिताब पर भी स्‍लमडॉग मिलियनेयर ने कब्‍जा किया। स्‍लमडॉग के इयान टैप, रिचर्ड प्राइक और रेसल पूकुट्टी को सर्वरेष्‍ठ साउंड मिक्सिंग का खिताब मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+