'मुंबई हमले की संयुक्त जांच नहीं'

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंबई हमले की जांच में भारत, पाकिस्तान का हर जगह सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान से जो सूचना मिलती है, हम उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं, लेकिन सूचना आधिकारिक दी जाए तभी हम प्रतिक्रिया देंगे। मीडिया के माध्यम से आने वाली किसी भी सूचना का जवाब भारत नहीं देगा।
प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान जबतक चाहे तब तक हम सहयोग के लिए तैयार हैं। रही बात संयुक्त जांच की तो वो नहीं होगी।
भारत द्वारा मुंबई हमलों के सबूत दिये जाने के बाद पाक ने और जानकारी मांगी है। इस पर भारत विचार-विमर्श कर रहा है, कि पाकिस्तान के किन सवालों का जवाब दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications