कश्मीर मुद्दा: भारत-पाक में गुप्त वार्ता

अमेरिका के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की गई, जसमें कहा गया कि दोनों के बीच गुप्त बातचीत कई दिनों तक चलती रही, लेकिन इस ऐतिहासिक मसले को लेकर यह बातचीत किसी नतीजे पर पहुंचते-पहुंचते पटरी से उतर गई।
खबर के मुताबिक वर्ष 2004 में शुरू की गई यह कोशिश वर्ष 2007 में मंद पड़ गई और समझौते की रही-सही संभावना 26 नवंबर को मुंबई हमले से और समाप्त हो गई।
समझौते की कोशिश के विफल होने का कारण बुनियादी मतभेद नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान के नकारात्मक राजनीतिक रवैये रहा। इसी कारण तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को अलग-थलग कर दिया गया था।
खबर है कि कश्मीर मुद्दे का हल करने के लिए दर्जनों बैठकें हुईं, जिसमें गैर कागजी दस्तावेज तैयार किये जाने की बात हुई थी।
खबर है कि अमेरिका और ब्रिटेन को इन बैठकों के बारे में जानकारी थी और दोनों देशों ने सीमित सहयोग व सलाह देने का प्रस्ताव भी रखा था।


Click it and Unblock the Notifications