लिट्टे ने लगाई संघर्षविराम की गुहार
लिट्टे समर्थक वेबसाइट 'तमिलनेट डॉट कॉम' के मुताबिक तमिल व्रिदोहियों के राजनीतिक प्रमुख बी. नदेसन ने इस संबंध में रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोसे मैनुयल बरासो, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, नार्वे के प्रधानमंत्री जेंस स्टोल्टेनबर्ग और जापान के प्रधानमंत्री टारो आसो को एक पत्र भेजा।
इस पत्र में नदेसन ने कहा है कि जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन और गारंटी से समस्या का राजनीतिक हल ढूंढ लिया जएगा तो लिट्टे को हथियार की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने पत्र में लिखा है, "दुनिया को इस बात पर विचार करना चाहिए कि लिट्टे की ओर से आत्मसमर्पण करना विवाद के हल में मददगार नहीं साबित होगा। लिट्टे ने पहले भी कई शांति प्रयासों में हिस्सा लिया है। उस समय किसी ने हमें आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं कहा।"
गौरतलब है कि तमिल विद्रोहियों की ओर से संघर्षविराम से जुड़ी यह अपील उस समय की गई है जब मुल्लईतिवु में सेना ने उनकी चौतरफा घेराबंदी कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications