पाकिस्तान का तालिबान के साथ समझौता क्षेत्र के लिए खतरा : चिदंबरम

पाकिस्तान को दुनिया में आतंकवाद का केंद्र बताते हुए चिदंबरम ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय नीतियों के कारण यह स्वीकार करने के लिए मजबूर हुआ है कि भारत पर आतंकी हमले के लिए उसकी धरती का इस्तेमाल किया गया।

चिदंबरम ने शहीद भगत सिंह के इस पैतृक गांव में संवाददाताओं को बताया, "तालिबान का मुद्दा पाकिस्तान के लिए चिंताजनक है। यदि पाकिस्तान तालिबान के साथ समझौता करता है तो इससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा प्रभावित होगी। मैं समझता हूं कि पाकिस्तान को इसे हर हाल में समझना चाहिए।"

26 नवंबर को मुंबई पर हुए आतंकी हमले की जांच के संदर्भ में चिदंबरम ने कहा कि इस मामले में कुछ दिनों के भीतर अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा, "हमारी नीति कारगर साबित हुई है और हमने पाकिस्तान को यह स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया है कि मुंबई पर आतंकी हमला करने के लिए उसकी धरती का इस्तेमाल किया गया। उसने कुछ कार्रवाई की है। उसने और कार्रवाई करने का वादा किया है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि उसने इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+