तालिबान ने कमांडरों की रिहाई के लिए अधिकारी सहित सात का अपहरण किया

स्वात के लिए नियुक्त मुख्य प्रशासक खुशहाल खान और उनके सुरक्षा गार्डो का रविवार को क्षेत्र के मुख्य शहर मिनगोरा में अपहरण किया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक खान मुख्य शहर मिनगोरा कार्यभार संभालने जा रहे थे।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक आतंकवादियों ने शुरू में खान और सुरक्षा गार्डो के अपहरण से इनकार करते हुए कहा कि खान उनके 'अतिथि' हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत के लिए खान को उसने अपने कब्जे में लिया है। लेकिन देर रात तालिबान ने उनको अपहृत बनाने की बात कही।

इस बीच डॉन ने तालिबान के प्रवक्ता मुस्लिम खान के हवाले से कहा, "दो सहयोगियों के बदले हमने अधिकारी और छह गार्डो को रिहा कर दिया है।" खान ने कहा कि उसके तीसरे सहयोगी को शीघ्र रिहा किया जाएगा।

खान ने कहा कि सरकार ने समझौते का उल्लंघन करते हुए पेशावर में उसके आदमियों गिरफ्तार किया और दीर में एक की हत्या की। इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+