'पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की हत्या'
इस्लामाबाद, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बलूच आतंकवादियों ने पिछले तीन सप्ताह से बंधक बनाकर रखे गए संयुक्त राष्ट्र एक अधिकारी की हत्या का दावा किया है।
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के मुताबिक सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने क्वे टा प्रेस क्लब में फोन करके संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी जॉन सोलेस्की का कत्ल कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने विगत दो फरवरी को बलूचिस्तान की राजधानी क्वे टा से सोलेस्की को बंधक बना लिया था और उनके ड्राइवर की हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान के एक अन्य टेलीविजन चैनल 'एक्सप्रेस न्यूज' ने खबर दी है कि फोन क्वे टा से 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में नुश्की कस्बे से किया गया था।
इससे पहले बलूच युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट नाम के संगठन ने सोलेस्की के अपहरण की जिम्मेदारी ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications