पांच वर्षो में राजस्व संग्रह दोगुना हुआ
राजधानी के लुटियंस जोन क्षेत्र में राजस्व विभाग के मुख्यालय के आधारशिला समारोह में गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, "यह एक मात्र ऐसा सरकार विभाग है जो कमाता है जबकि बाकी के सभी खर्च करते हैं।"
राजस्व भवन की नई इमारत में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के अलावा विभाग के अन्य महत्वपूर्ण निदेशालयों का कार्यालय होगा।
वर्तमान में राजस्व विभाग के बोर्ड और निदेशालय राजधानी में बिखरे हुए हैं।
आधारशिला रखते हुए विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इस इमारत के बनने से सभी करदाताओं को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। मुखर्जी के पास वित्त मंत्रालय का भी अतिरिक्त कार्यभार है।
राजस्व भवन का निर्माण कस्तुरबा गांधी मार्ग पर रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से 46 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में करवाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications