मध्य प्रदेश के शिवमंदिरों में महाशिवरात्रि की धूम
देश के प्रमुख ज्योतिर्लिगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। भक्तगणों ने महाकाल के दरबार पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान कर अपने मंगल जीवन की कामना की। उज्जैन में श्रद्घालुओं ने क्षिप्रा नदी में पवित्र स्नान कर सूर्य को अर्ध्य दिया। भक्तों की संख्या को देखते हुए उज्जैन शहर और महाकाल मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
ऐतिहासिक भोजपुर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन कर विशेष पूजा पाठ किया। प्रशासन की ओर से यहां श्रद्घालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां बडी तादाद में भक्त पदयात्रा करके भी पहुंचे। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि के मौके पर भोजपुर में मांगी गई मन्नत पूरी होती है।
नर्मदा, बेतवा, क्षिप्रा नदियों के तट पर स्थित मंदिरों के अलावा अन्य शिवमंदिरों में भी सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा।
इंडो - एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications