रतन टाटा बने 'आटोमोटिव मैन आफ द ईयर'

इस सम्मान के लिए चुने जाने पर टाटा ने कहा, "यह मेरी नैतिकता में एक महत्वपूर्ण वृद्धि करने वाला है।" रतन टाटा ने पिछले साल सबसे सस्ती एक लाख रुपए की कार टाटा नैनो लॉन्च की। इसके अलावा कई अन्य उपलबिधयां भी उनके खाते में गयीं। इस मौके पर रतन टाटा ने कहा कि जल्द ही नैनो को बाजार में उतारेंगे।
टाटा मोटर्स द्वारा जगुआर व लैंड रोवर जैसी ब्रिटिश कारों के अधिग्रहण के संदर्भ में टाटा ने विश्वास जताया कि वो अपने को इस कठिन दौर से उबार लेंगे और उसके बाद लोग गर्व के साथ कह सकेंगे कि एक भारतीय कंपनी ने ब्रिटिश ब्रांड को खरीद लिया।


Click it and Unblock the Notifications