सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स पर मुकदमा

यह घटना बारामूला जिले में तब हुई जब सूफी दरगाह पर आयोजित उत्सव में भाग लेकर लोग लौट रहे थे।
अचानक दो लोग आये और आंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
नारगिकों की मौत से आक्रोषित लोगों ने आरोप लगाया कि गोलीबारी करने वाले राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन में सवार थे। मृतकों की पहचान मोहम्मद अमीन और फिरदौस अहमद ख्वाजा के रूप में हुई है।
आक्रोषित भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और दुकानों को जबरन बंद करा दिया। इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के अतिरिक्त अंजाम किए हैं।
उत्तरी कश्मीर क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने सेना की वर्दी में इस वारदात को अंजाम दिया। जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोलीबारी करने वाले सेना के जवान थे।
हालांकि रविवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में धारा 302 के तहत 22 राष्ट्रीय राइफल्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications