श्रीलंका में फिर लिट्टे का हमला

खबर है कि लिट्टे के संदिग्ध लड़ाकों ने पूर्वी श्रीलंका में स्थित दूरवर्ती गांव किरीमेटिया में शनिवार की शाम अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें दो बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
मारे गए लोग श्रीलंका के बहुसंख्यक सिंहला समुदाय से हैं। फिलहाल लिट्टे ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
गौरतलब है कि सोमवार को लिट्टे ने राजधानी कोलंबो पर हवाई हमले किये थे। इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए लिट्टे ने कहा था कि यह उनका आत्मघाती मिशन था।


Click it and Unblock the Notifications