'भारत में चल सकता है कसाब पर मुकदमा'

पाक के रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार ने कहा है कि अजमल आमिर कसाब पर भारत में ही मुकदमा चलाया जा सकता है, क्योंकि उसने वहीं पर अपराध किया है। उन्होंने कहा कि कसाब का प्रत्यर्पण नहीं किया जा सकता।
अहमद मुख्तार ने कहा है कि अजमल कसाब के प्रत्यर्पण का कोई रास्ता नहीं है। हम सिर्फ उन्हीं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला सकते हैं, जो पाकिस्तान में हैं। अजमल कसाब ने भारत में अपराध किया है, लिहाजा उस पर वहीं मुकदमा चलाया जा सकता है।
गौरतलब है कि कसाब मुंबई हमले के दौरान पकड़ा गया एक मात्र आतंकवादी है। कसाब इस समय मुंबई पुलिस की हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ के बाद भारत ने मुंबई हमले से संबंधित सबूत पाकिस्तान को सौंपे थे।


Click it and Unblock the Notifications